Nita Ambani Private Jet: हवा में उड़ता महल है ये उड़न खटोला

Photo: Social Media
Nita Ambani Private Jet: मुकेश अंबानी भारत के सबसे रईस इंसान हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडसट्रीज़ की मालकिन यानि नीता अंबानी अपने लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। नीता अंबानी केवल एक मां ही नहीं, बल्कि एक बेहद पावरफुल बिजनेसवुमन भी हैं।

अक्सर नीता अंबानी अपने महंगे शौक की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। एक बार नीता अंबानी के जन्मदिन के मौके पर पति मुकेश अंबानी ने उन्हें एक बेहद शानदार और लग्ज़री प्राइवेट जेट दिया था।

आज हम आपको नीता अंबानी के उसी प्राइवेट जेट की तस्वीरें दिखा रहे हैं। अक्सर लोग गूगल पर Nita Ambani Private Jet लिखकर इस जेट की तस्वीरें तलाशते रहते हैं।

ऐसा है नीता अंबानी का लाइफस्टाइल (Nita Ambani Private Jet)
नीता अंबानी की उम्र 57 साल हो चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी अपने दिन की शुरूआत जिस चाय को पीकर करती हैं उसकी कीमत तीन लाख रुपए है। नीता अंबानी को लग्ज़री लाइफस्टाइल तो पसंद है ही, साथ ही उन्हें बेशकीमती चीज़ें खरीदने का भी बेहद शौक है। नीता अंबानी के पास कई महंगी और लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। साथ ही उनके पास प्राइवेट जेट भी है। नीता अंबानी अपने इस प्राइवेट जेट में सफर करना बेहद पसंद करती हैं।

बेहद आलीशान है ये प्राइवेट जेट (Nita Ambani Private Jet)
ये वही प्राइवेट जेट है जिसे नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी ने उन्हें तोहफे में दिया था। कीमत की बात करें तो ये प्राइवेट जेट 230 करोड़ रुपए का है। नीता अंबानी को ये प्राइवेट जेट उनके 44वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने दिया था। इसके मॉडल की बात करें तो ये एयरबस-319 लग्ज़री प्राइवेट जेट है जिसे नीता को कस्टम फिटेड दिया गया था। एक बार में दस से बारह लोग इस प्राइवेट जेट में सफर कर सकते हैं। खुद मुकेश अंबानी के पास भी बोइंग बिजनेस जेट है।

जेट के अंदर का नज़ारा (Nita Ambani Private Jet)
नीता अंबानी के इस जेट के भीतर का नज़ारा बेहद शानदार है। नीता अंबानी की पसंद और उनकी ज़रूरत को ध्यान में रखकर मुकेश अंबानी ने ये जेट कस्टमाइज़्ड कराया था। कहते हैं कि इस प्राइवेट जेट के अंदर मौजूद सुख सुविधाएं किसी पांच सितारा होटल से भी ज़्यादा हैं। विमान के अंदर एक डायनिंग हॉल है। साथ ही इसमें स्काई बार की भी सुविधा है।

ये सभी सुविधाएं भी हैं मौजूद
मनोरंजन के साधनों का भी पूरा इंतज़ाम इस प्राइवेट जेट में किया गया है।
साथ ही गेमिंग का भी इस जेट में पूरा इंतज़ाम है।
एक बेहद शानदार म्यूज़िक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविज़न,
और वायरलैस कम्यूनिकेशन जैसी सुविधाओं से लैस ये प्राइवेट जेट किसी उड़ते हुए महल से कम नहीं है।
नीता अंबानी के लिए इस जेट में मास्टर बैडरूम भी बनाया गया है।
इस बैडरूम में ही अटैच टॉयलेट है और साथ ही जकूज़ी भी है।

नीता अंबानी के महंगे शौक
नीता अंबानी आए दिन अपने महंगे कपड़ों, अपने महंगे बैग्स,
और ज्वैलरी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।
नीता अंबानी के पास एक से बढ़कर एक महंगे ब्रांड्स की घड़ियां हैं।
अक्सर नीता अंबानी के बैग्स और वॉच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
नीता अंबानी जैसा लाइफस्टाइल जीने का ख्वाब दुनिया की करोड़ों औरतें देखती हैं।
