Most Beautiful Russian Actress: इन 5 हिरोइनों के दीवाने हैं रूस के लोग

Most Beautiful Russian Actress - Photo: Social Media
Most Beautiful Russian Actress की बात करने से पहले भारत के सिने प्रेमियों के बारे में एक बात करना ज़रूरी हो जाता है। भारत एक ऐसा देश है जहां बेहद बड़ी तादाद में सिने प्रेमी रहते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि भारत के अधिकतर सिनेप्रेमियों को बॉलीवुड और हॉलीवुड सिनेमा के बारे में ही जानकारी है।
रशियन सिनेमा के बारे में भारत के लोग बहुत कुछ नहीं जानते हैं। जबकी हॉलीवुड और बॉलीवुड की ही तरह रूसी सिनेमा को भी दुनियाभर में पसंद किया जाता है। रशियन फिल्म इंडस्ट्री की हिरोइनें भी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।
आज हम आपको 5 Most Beautiful Russian Actress से रूबरू कराएंगे। इनकी खूबसूरती देखकर आप भी कहेंगे कि ये तो वाकई में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
01- एकातेरिना क्लिमोवा/Ekaterina Klimova (Most Beautiful Russian Actress)
लंबे समय से एकातेरिना क्लिमोवा रूसी सिनेमा में एक्टिव हैं। इन्होंने कई सुपरहिट रशियन फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा इन्होंने कई सारे टीवी शोज़ में भी काम किया है।

रशिया में इनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इनकी शानदार एक्टिंग के लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।
02- ओल्गा क्रैस्को/Olga Krasko (Most Beautiful Russian Actress)
ओल्गा क्रैस्को भी रूस के लोगों के बीच में बेहद लोकप्रिय हैं। ये ना केवल फिल्म और टीवी शोज़ में एक्टिंग करती हैं। बल्कि ये थिएटर में भी काफी एक्टिव हैं। रूस के लोग इन्हें बेहद पसंद करते हैं।

साल 2001 से रशियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव ओल्गा क्रैस्को को भी इनकी शानदार अदाकारी के लिए अवॉर्ड्स मिले हैं।
03- ओल्गा बुदीना/Olga Budina (Most Beautiful Russian Actress)
ओल्गा बुदीना रूसी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।
फिल्मों के अलावा थिएटर में भी इन्होंने काफी शानदार काम किया है।
इनकी एक्टिंग की काफी तारीफ होती है और रूसी लोगों के बीच में,
इनको लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है।
इनकी कई फिल्में रूस में बड़ी हिट रही हैं।
इनकी खास बात ये है कि ये केवल रूस में ही नहीं,
बल्कि दुनिया के और भी कई में पसंद की जाती हैं।

04- नताशा स्टीफनेंको/Natasha Stefanenko
रूस की एक और बेहद खूबसूरत और बेहद टैलेंटेड अदाकारा हैं नताशा स्टीफनेंको।
हालांकि ये फिल्मों से ज़्यादा टीवी की दुनिया में एक्टिव रही हैं।
लेकिन जिन फिल्मों में इन्होंने काम किया है वो काफी सफल रही हैं।
रूस के लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

05- लाइंका ग्र्यू/Lyanka Gryu
साल 1992 से रूसी सिनेमा में सक्रिय लाइंका ग्र्यू भी रूस में बेहद मशहूर हैं।
रूस की सबसे खूबसूरत महिलाओं की बात हो तो इनका ज़िक्र ज़रूर किया जाता है।
रूस के लोग केवल इनकी खूबसूरती को ही नहीं, बल्कि इनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं।
इन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो ना केवल रूस में, बल्कि दुनियाभर में मशहूर रही हैं।
विदेशों में इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज़्यादा है।
